सीमा विवाद : चीन बोला- हम सीमा विवाद नहीं बढ़ाना चाहते, वीके सिंह की दो टूक

भारत चीन सीमा पर झड़प के बाद अब चीन की तरफ से सफाई दी गई है। जिसमें चीन ने कहा है कि हम सीमा विवाद नहीं बढ़ाना चाहते हैं। वहीं चीन सैनिकों ने गलवान घाटी चीन का इलाका है। इसकी पुष्टि चीनी सैनिकों ने की है।
भारत चीन विवाद भारत चीन सीमा विवाद को लेकर चीन ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि हम सीमा के बाद नहीं बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही हमने जिन नागरिकों को वापस बुलाया है वह एक प्रक्रिया के तहत बुलाया गया है।
वहीं दूसरी तरफ भारत ने कहना है कि सेना सीमा पर 1 इंच भी पीछे नहीं हटेगी। चीन ने हिमाकत की तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। साफ है कि भारतीय सेना पीछे हटने वाली नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ जनरल वीके सिंह ने कहा कि चीन दबाव बढ़ाने से ध्यान भटकाना चाहता है। एक तरफ पूरी दुनिया में चीन की कोरोना संक्रमण को लेकर थू थू हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ वह भारत चीन सीमा पर लोगों को ध्यान घुमा रहा है।
उन्होंने कहा कि चीन को पूरी दुनिया शक की निगाहों से देखा जा रही है। एलएसी पर चीनी फौजियों का जमावड़ा भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयार है। दबाव बनाने से ध्यान बढ़ना है। नाकामी छुपाने के लिए बॉर्डर पर तनाव बढ़ाया जा रहा है। भारतीय सेना और सरकार पूरी तरह से तैयार है।
चीन सिर्फ दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए बॉर्डर पर इस तरह की हरकतें कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बैठक की है। जिसमें भारत चीन सीमा विवाद को लेकर चर्चा हुई।
मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का साफ कहना है कि वह अपनी सीमा से पीछे नहीं हटेगा और जिस गलवान घाटी को चीन अपना बता रहा है। वह उसका नहीं है। जानकारी के लिए बढ़ा दे कि चीन में दावा किया है कि
गलवान चीन का इलाका है। इसको चीनी सैनिकों ने पुष्टि की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS