New BrahMos Missile: सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, 800 किलोमीटर तक नहीं बचेगा दुश्मन

New BrahMos Missile: सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, 800 किलोमीटर तक नहीं बचेगा दुश्मन
X
भारत (India) ने रविवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) का सफल परीक्षण किया है।

भारत (India) ने रविवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) का सफल परीक्षण किया है। ये मिसाइल दुश्मन को हवा से हवा में मार गिराने में सक्षम है और इतना ही नहीं इसकी रेंज 400 या 500 नहीं बल्कि 800 किलोमीटर से दूर तक बताई जा रही है। ऐसे में अपने दुश्मन को भेदने में ये मिसाइल भारत के लिए एक अच्छा हथियार होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मोस मिसाइल की सीमा पहले ही बढ़ा दी गई है और ऊंचाई पर हवा से हवा में 800 किलोमीटर से ज्यादा तक लक्ष्य को मार सकती है। इससे पहले यह मिसाइल करीब 300 किमी की दूरी तक के निशाने को भेदने में सक्षम थी। भारत ने हाल ही में ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज बढ़ाई है। इसके सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया गया है।

अभी ब्रह्मोस मिसाइल हाल ही में तकनीकी खराबी के कारण मिसफायर होने के बाद सुर्खियों में आई थी। बता दें कि मिसाइल भारतीय वायु सेना इकाई के कमांड एयर स्टाफ के निरीक्षण के दौरान मिसफायरिंग हो गई थी, जो पाकिस्तान में जा गिरी थी। इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए भारत सरकार ने इसे स्वीकार किया था और इतना ही नहीं पाकिस्तानी अधिकारियों को एक पत्र भी लिखा था।

Tags

Next Story