Breaking: महाराष्ट्र में 19 सितंबर के बाद चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग तेजी से काम कर रहा है। खबर है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 19 सितंबर तक संभव है। लेकिन उससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त कल दौरे पर जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो से 3 दिनों के अंदर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा इस साल के अंत तक होने हैं।
लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव अगले महीने हो सकते हैं। वोटिंग कई चरणों में हो सकती है। साल 2014 में महाराष्ट्र, हरियाणा में 20 सितंबर को तारीखों का ऐलान हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS