पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स अस्पताल में भर्ती, कार्डियोथोरेसिक वार्ड की निगरानी में चल रहा ईलाज

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बीती रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें हार्ट और सीने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बीती रात मनमोहन सिंह को बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 87 साल के सिंह को एम्स के कार्डियोथोरेसिक वार्ड में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर ने बताया कि सिंह को रात करीब पौने 9 बजे अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के कार्डियोलॉजी के डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था।
फिलहाल, उन्हें निगरानी में रखा गया है। मनमोहन सिंह विपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। वह 2004 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे और साल 2009 में उनकी एम्स में कोरोनरी बायपास सर्जरी हुई थी।
मनमोहन सिंह की अस्वस्थता की खबर चलते ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य की कामना करने वाले लोगों के ट्वीट आना जारी हो गए। वही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद मैं चिंतित हूं।
मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं। जिसके बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह के समर्थन में ट्वीट किए कांग्रेस नेता अजय माकन, दीपेंद्र हुड्डा और वही लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS