Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को एक शख्स ने मारे कोड़े, गोवर्धन पूजा में हुए थे शामिल

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  को एक शख्स ने मारे कोड़े, गोवर्धन पूजा में हुए थे शामिल
X
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के लिए अपने गृह जिला पहुंचे। जहां पर उन्हें एक शख्स ने सांटा से मारा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के लिए अपने गृह जिला पहुंचे। जहां पर उन्हें एक शख्स ने सांटे से मारा। गोवर्धन पूजा में शामिल हुए सीएम पर एक शख्स ने कोड़े से हमला किया, जो एक परंपरा मानी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए अपने गृह जिले दुर्ग जाते हैं। दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर सांटे से मारने की एक परंपरा है।जिसमें वह शामिल हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस सुंदर परंपरा है। जो हर साल मनाई जाती है। सब की खुशहाली के लिए यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस बात का दुख है कि इस बार भरोसा ठाकुर हमारे बीच नहीं हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल इस गांव में यह परंपरा मनाई जाती है। गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर सांटे से मारा करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद अब उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर इस बार इस परंपरा में शामिल हुए हैं।

Tags

Next Story