Breaking News: महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, लॉकडाउन नहीं कड़ी पाबंदियां होंगी लागू, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Breaking News: महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, लॉकडाउन नहीं कड़ी पाबंदियां होंगी लागू, जानें क्या-क्या रहेगा बंद
X
कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र में मॉल, थियेटर, गार्डन पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक तरह से वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

महाराष्ट्र सहित देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ा दी हैं, तो कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। लॉकडाउन तो नहीं लगाया है, लेकिन राज्य के कुछ जिलों में सख्त प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र में मॉल, थियेटर, गार्डन पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक तरह से वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

इसके अलावा सब्जी मंडी पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। लेकिन भीड़ कम करने के लिए नियम बनाए जाएंगे। शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक स्ट्रिक्ट लॉकडाउन रहेगा। यह फैसला लेने से पहले सभी लोगों से बात की गई है। महाराष्ट्र सरकार का फैसला राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लगाना रहा।

30 अप्रैल तक राज्य में कड़े नियम लागू रहेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में धार्मिक सभा में भाग लेने के आरोप में कोविड-19 रोकथाम नियमों का उल्लंघन करने पर 1,011 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शुक्रवार को हुई जब लोगों ने सैलानी बाबा के मंदिर की वार्षिक चप्पल यात्रा निकाली। यहां भीड़ ज्यादा हो गई। जिसकी अनुमति नहीं थी।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में राज्य में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक समारोहों पर रोक लगाई थी। वहीं दूसरी तरफ पुणे जिले में मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार को राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 49,000 के पार पहुंच गई थी। इसलिए सरकार ने हाल ही में सख्त प्रतिबंध या लॉकडाउन लागू करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। जिसमें यह महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

Tags

Next Story