Breaking: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अयोध्या से लखनऊ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उन्हें एंबुलेंस के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। हर सिग्नल को फ्री कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि राम जन्मभूमि के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महंत नृत्य गोपाल दास भी शामिल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का निर्माण किया गया। जिसका अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS