Breaking: गुवाहाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार

Breaking: गुवाहाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार
X
असम की राजधानी गुवाहाटी (Guwahati the capital of Assam) में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान जवानों ने 4 आतंकवादियों (Terrorist Arrest) को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम सीमा के पास एनएससीएन-आईएम के चार कैडरों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एनएससीएन-आईएम के चार कैडरों को गिरफ्तार किया।

असम राइफल्स के जवानों ने सुबह-सुबह एक ऑपरेशन शुरू किया था। इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने राज्य पुलिस के साथ एक टेरर कैंप को नष्ट कर दिया। साथ ही एनएससीएन-आईएम के चार आतंकवादियों को चार एके राइफल, एक एम -16 राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल के साथ पकड़ा है।

Tags

Next Story