Breaking: मुंबई में रात भर झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून के आने के बाद से बारिश लगातार बरस रही है। बीती रात भी जमकर बारिश हुई। जिसकी वजह से जगह जगह पानी भर गया है। लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक दो दिन और बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से यातायात पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। कई ट्रेन को रद्द कर दिया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश जारी रही।
एएनआई के मुताबिक, पश्चिम रेलवे के मुताबिक, मुंबई डिवीजन के पालघर इलाके में 361 मिमी बारिश हुई। 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच 100 मिमी तक बहुत भारी बारिश हुई है। मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को सुरक्षा की दृष्टि से विनियमित किया गया है।
Western Railway: There has been very heavy incessant rains with 361 mm during night, 100 mm between 4.00 hrs to 5.00 hrs alone in Palghar area of Mumbai Division. Some trains including Mumbai- Ahmedabad Shatabdi Express have been regulated in view of Safety. pic.twitter.com/QzDEUQltuq
— ANI (@ANI) July 1, 2019
अधिकारियों ने कहा कि हालांकि बारिश से शहर में आम जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन कम से कम पांच लोग घायल हो गए और तीन की मौत भी हो गई।
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें काफी हद तक अप्रभावित रहीं और कम से थोड़ी लेट चल रही हैं। हालांकि, आईएमडी के भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर, सेंट्रल रेलवे (CR) ने कुछ एक्सप्रेस या यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया। इसमें मुंबई और पुणे के बीच का ट्रेन यातायात मार्ग ज्यादा प्रभावित हुआ है।
रेलवे के मुताबिक, मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस, भुसावल-मुंबई पैसेंजर, पुणे-पनवेल पैसेंजर शनिवार और रविवार को रद्द कर दी गई है। भुसावल-पुणे एक्सप्रेस को दौंड-मनमाड के रास्ते चलाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS