भारत में टूटा वैक्सीन देने का ये रिकॉर्ड, एक दिन में पहली बार लगी 88 लाख से ज्यादा डोज

भारत में कोरोना से जंग लड़ने में वैक्सीन एक अहम भूमिका निभा रही है। देश में लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान अब एक नया रिकोर्ड ब्रेक हुआ है। जहां देश में सिर्फ एक दिन में 88 लाख लोगों को टीका लगाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आंकड़ा जारी कर बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान 88.13 लाख से भी ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली है। जो अब तक का एक बड़ा रिकोर्ड है। अभी तक एक दिन में इतनी डोज नहीं दी गई हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे भारत में 88.13 लाख डोज लगने के बाद अब पूरे देश में 55.47 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 43.12 करोड़ लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है और 12.35 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंत्रालय ने रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पूरे प्रदेश में 5.98 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य आता है, जहां पर 5 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं, तीसरे नंबर पर गुजरात, चौथे नंबर पर एमपी और पांचवें नंबर पर राजस्थान है। कोविड टीकाकरण को और व्यापक बनाने के लिए तीसरा चरण इस साल 21 जून से शुरु हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS