Mumbai: मध्य, दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली गुल, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं

मध्य और दक्षिण मुंबई (central and south Mumbai) के कुछ हिस्सों में आज सुबह बिजली गुल (power failure) होने से एक रेल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं ठप (local train services suspended) हो गईं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि बिजली सप्लाई (आपूर्ति) ठप होने से अंधेरी और चर्चगेट रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें कुछ देर के व्यवधान के बाद मध्य रेलवे मार्ग पर चल रही थीं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ब्लैकआउट का सामना कर रहा था। इससे पहले मध्य मुंबई के सायन, दादर और माटुंगा क्षेत्रों के निवासियों ने बिजली गुल होने की सूचना दी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह करीब 9:42 बजे से बिजली इसकी सप्लाई काटी गई। वहीं बॉम्बे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट के पीआरओ ने बताया कि मुलुंद-ट्रॉम्बे की 220 केवी की एमएसईबी ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग होने की वजह से मुंबई के ज्यादातर इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण मुंबई में और मध्य मुंबई में बिजली धीरे-धीरे बहाल की जा रही है।
नगर निगम पार्षद नेहल शाह ने कहा कि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों से भी ऐसी ही खबरें आई हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट एक राज्य उपक्रम, शहर में बिजली वितरित करता है और टाटा पावर जैसे उत्पादकों पर निर्भर करता है। टाटा पावर के एक प्रवक्ता ने तत्काल आउटेज पर कोई टिप्पणी नहीं की। गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई को 12 अक्टूबर 2020 को बड़े पैमाने पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था, जो कुछ खास इलाकों में 18 घंटे तक चली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS