टीचर को फेसबुक पर खूबसूरत विदेशी लड़की से दोस्ती भारी पड़ी, 31 लाख की हुई ठगी

इंटरनेट के इस दौर में एक एक दूसरे से लोग दूर रहकर भी बेहद करीब हैं। क्योंकि वे किसी न किसी सोशल साइट के जरिए एक दूसरे से जड़े हैं। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर किसी अंजान से दोस्ती बहुत भारी भी पढ़ सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपको यदि किसी विदेशी लड़की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली है तो सतर्क हो जाएये।
क्योंकि यह खूबसूरत विदेशी लड़कियां आपसे दोस्ती करेंगी, इमोशनल बातें करेगी और फिर आपको रप्राइज गिफ्ट भेजेगी। इसके बाद अचानक ऐसा कुछ होगा कि आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी और दिन का भी चैन खो जाएगा। ऐसे ही एक सनसनीखेज साइबर क्राइम का मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है।
अलीगढ़ के रहने वाले एक टीचर से जेसिका शेरिफ नाम की एक विदेशी लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती की। टीचर को लड़की ने खुद को ब्रिटेन के एक बड़े कॉर्पोरेट फैमिली का बताया था। दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर पर कई दिनों तक इमोशनल बातें की। इसके बाद लड़की ने फिर साइबर ट्रैप में फंसाकर टीचर से 31 लाख रुपये ठग लिए। टीचर से ठगी के शिकार होने की जानकारी अलीगढ़ पुलिस को हुई तब साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू की।
जांच में पुलिस जेसिका शेरिफ की तलाश करते हुए देश की राजधानी दिल्ली पहुंची। पुलिस आरोपियों को देखकर दंग रह गई। क्योंकि जेसिका शेरिफ नाम की कोई लड़की नहीं थी। बल्कि नाइजीरियाई मूल के दो युवक थे। पुलिस की जांच में इनके पासपोर्ट और वीजा भी फर्जी मिले। ये नाइजीरियन ही कभी जेसिका तो कभी एंजेलिना बनकर लोगों को साइबर क्राइम ट्रैप में फंसाते थे। फिर कई तरह से धमकाकर लाखों रुपये ऐंठ लेते थे।
अलीगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम के इस मामले का खुलासा किया। दोनों नाइजीरियन युवक जॉन बुल और मारवेलस हैं। यह दोनों आरोपी दिल्ली के तिलकनगर में रहते थे। पुलिस की जांच में इनके पास से मिले पासपोर्ट और वीजा भी फर्जी मिले हैं। दरअसल, दोनों के वीजा कई महीने पहले ही एक्सपायर हो चुके थे। लेकिन इन दोनों ने असली वीजा को स्कैन कर उसकी वैलिडिटी बदलकर अपने पास रख लिया।
इनके लैपटॉप में कई विदेशी लड़कियों के फोटो मिले हैं और 100 से अधिक लोगों की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट मिले। जिसके जरिए ये लोगों को ट्रैप कर ठगी करते थे। पुलिस ने दो नाइजीरियन और इनके एक भारतीय साथी को गिरफ्तार किया है। इन जालसाजो ने पुलिस को बताया कि पिछले कई साल से वो लोगों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS