गोवा: आरामबोल बीच पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, पति के साथ आई थी भारत

भारत (India) के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार (Rape) की आए दिन खबरें आती रहती हैं। जबकि भारत में कई बार विदेशी महिलाओं (foreign women) के साथ भी बलात्कार किया है। अब ताजा मामला गोवा (Goa) से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने एक ब्रिटिश महिला (British woman Rape) के साथ रेप किया है। ब्रिटिश महिला अपने पति के साथ भारत यात्रा पर घूमने आई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना नॉर्थ गोवा में समुद्र के किनारे आरामबोल बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि 2 जून को स्थानीय निवासी आरोपी जोएल विंसेंट डिसूजा ने समुद्र के किनारे आराम कर रही ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता अपने पति के साथ गोवा घूमने आई थी। पीड़ित महिला ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय आरोपी जोएल विंसेंट डिसूजा को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश महिला बीते एक दशक के प्रतिवर्ष गोवा में छुट्टियां मनाने आती थी। जिस दिन महिला के साथ रेप किया गया उस दिन उसे सुबह कानकोन से थिविम स्टेशन जाना था। लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण वह वापस अपने होटल लौट रही थी। महिला ने पुलिस शिकायत में बताया, जब वह होटल लौट रही थी तो उस समय एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन खेतों में ले गया और उसकी आंखों पर हमला किया। आंखों पर हमले की वजह से वह कुछ नहीं देख पाई, तभी व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2018 में एक ब्रिटिश महिला के साथ कथित बलात्कार करने का मामला सामने आया था। 48 वर्षीय महिला गोवा में छुट्टियां मनाने आई थी। पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS