संघ परिवार के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं : बीएस येदियुरप्पा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा चेहरा माने जाने वाले बीएस येदियुरप्पा आज बेंगलुरु में स्थिति आरएसएस कार्यालय पहुंचे हैं। यहां पर बीएस येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं संघ परिवार के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। मैं दिल्ली से निर्देश का इंतजार कर रहा हूं, हमें किसी भी समय विधानमंडल दल के लिए बुलाया जा सकता है इसके बाद हम राजभवन जाएंगे।
BS Yeddyurappa, BJP at RSS office in Chamrajpet, Bengaluru: I came here to take blessings of senior leaders of the Sangh Parivar. I'm waiting for instructions from Delhi, at any point of time we will call for Legislature Party and then head to the Raj Bhavan. #Karnataka pic.twitter.com/uur15ku3Ya
— ANI (@ANI) July 24, 2019
बता दें कि एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया जिसमें वे बहुमत साबित नहीं कर पाए। एचडी कुमारस्वामी के पक्ष में 99 और भाजपा के पक्ष में 105 वोट पड़े है। इसी के कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई। कुमारस्वामी के ये सरकार केवल 14 महीने ही चल पाई।
कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद कर्टनाक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा राज्य के राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बन सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS