कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- 20 से अधिक विधायक वर्तमान सरकार से हैं नाखुश

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- 20 से अधिक विधायक वर्तमान सरकार से हैं नाखुश
X
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि राज्य की वर्तमान सरकार से 20 से अधिक विधायक खुश नहीं हैं। बीएस येदियुरप्पा ने आगे कहा कि सरकार से न खुश विधायक किसी भी समय कोई भी फैसला ले सकते हैं। हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए।

जैसी की आप जानते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है। कर्नाटक में गठबंधन के सीएम एचडी कुमारस्वामी हैं। कुछ दिनों पहले राजनीति गरियारों में चर्चा थी कि कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में थे। सीएम कुमारस्वामी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर करे हैं लेकिन भाजपा ने सीएम के इन आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story