BSP का आरोप, कांग्रेस की शुरू से ही धोखा देने की प्रवृत्ति

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के महासचिव एस सी मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीएसपी नेता ने कांग्रेस पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस की धोखा देने की प्रवृत्ति है, अभी से नहीं शुरू से ही। इन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराने का काम किया। कांग्रेस पार्टी एक बार नहीं अनेकों बार यही काम करती आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) हमारे जो विधायकों राजस्थान में हैं। उनको बंदी बना रखा है। लेकिन आज हमने सबको व्यक्तिगत तौर पर और संयुक्त तौर पर नोटिस दिया है। हमने राज्यपाल साहब को भी उसकी कॉपी दी है।
बता दें कि राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे में अब बसपा सुप्रीमो मायावती की एंट्री से राज्य के सीएम अशोक गहलोत का खेल खराब हो सकता है। क्योंकि मायावती ने राजस्थान में अपने सभी 6 विधायकों को व्हिप जारी कर कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा है।
ऐसी खबर है कि बसपा सुप्रीमो इस पर सख्त इस कदर हैं कि यदि व्हिप को ना माना गया तो वो हाई कोर्ट का भी रुख कर सकती हैं। और विधायकों की सदस्यता भी रद्द करवा सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS