Budget 2021: इस बार बजट में लगाया जा सकता है कोविड-19 सरचार्ज, जानिए खास बातें

Budget 2021: इस बार बजट में लगाया जा सकता है कोविड-19 सरचार्ज, जानिए खास बातें
X
Budget 2021: देश में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पहली फरवरी को आ सकता है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस साल भी बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को इकनॉमिक सर्वे जारी किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। सरकार भी इसकी तैयारियों में जूट गई है।

Budget 2021: देश में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पहली फरवरी को आ सकता है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस साल भी बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को इकनॉमिक सर्वे जारी किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। सरकार भी इसकी तैयारियों में जूट गई है। बजट आने में अब एक माह से भी कम समय रह गया है। सरकार ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि यह बजट पहले की तुलना में बिल्कुल अलग होगा। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार 2021-22 के आम बजट में कोविड-19 सरचार्ज को भी शामिल कर सकती है। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि यह बजट 'आत्मनिर्भर भारत' को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।

कई जानकारों यहा भी कहना है कि सरकार रेवेन्यू घाटा और कोरोना वैक्सीन के खर्चे को देखते हुए कोविड-19 सरचार्ज लगा सकती है। इस समय सरकार को फंड की काफी जरूरत है। सरकार पहले से ही डिसइन्वेस्टमेंट की नीति के तहत सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बेच कर फंड जुटाने में लगी हुई है। दिसंबर 2020 में एक आयोजन के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि भारत आर्थिक क्षेत्र में दुनिया में होने वाले विकास का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

जाहिर है, इसके लिए सरकार अपना खर्च बढ़ाएगी। इसके लिए डिमांड और इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी। ऐसे में, सरकार छोटे करदाताओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करना चाहेगी। इसके लिए टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया जाएगा। दूसरी तरफ, सरकार प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव योजना के तहत फॉरेन इन्वेस्टमेंट को भी आकर्षित करने की कोशिश में लगी हुई है।

आपको बता दें कि सरकार का पूरा ध्यान फिलहाल 'आत्मनिर्भर भारत' से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर है। साल 2020 में सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव योजना के तहत 10 मुख्य सेक्टर्स को अगले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपए की मदद करने की घोषण की है। इनमें फार्मा, टेलिकॉम, ऑटोमोबाइल, ऑटो कम्पोनेन्ट, टेक्सटाइल और फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

Tags

Next Story