Budget 2021 Date Time: जानें कब और कहां देख सकेंगे देश के आम आदमी अपना बजट 2021-22, टूटेगा रिकॉर्ड

Budget 2021 Date Time: संसद का बजट सत्र (Budget 2021) शुक्रवार 29 जनवरी से शुरू हो गया है। जो 15 फरवरी तक चलेगा। इसी बीच एक फरवरी का दिन काफी अहम होगा। क्योंकि इस दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आम बजट 2021-22 ( Union Budget 2021) को पेश करेंगी। इस दिन देश के हर आम आदमी की निगाहें बजट पर होंगी। एक आम आदमी से लेकर व्यापारी की नजरें रहेंगी। केंद्रीय बजट को लोकसभा में पेश किया जाएगा और तीसरी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी।
बजट 2021 कब होगा पेश (When Present Budget 2021)
बजट 2021 एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। बजट भाषण संभवत सुबह 11 बजे शुरू होगा। केंद्रीय बजट 2021 का लाइव प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर होगा। बजट 2021-22 में सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े निवेश और व्यय को देखने की संभावना है। इससे पहले राष्ट्रपति से बजट पेश की सहमति ली जाएगी।
कहां देख सकेंगे बजट 2021 (How to watch budget 2021-22)
एक फरवरी को पेश होने वाला बजट लोकसभा से जारी किया जाएगा। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी। ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा टीवी पर आप सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन, पीआईबी और इन यूट्यूब चैनल पर भी बजट देख सकते हैं। लोकसभा लाइव-स्ट्रीम यूट्यूब पर: https://www.youtube.com/channel/UCrXvTLS-1ye7MmZhsi_cpOQ, लाइव-स्ट्रीम फेसबुक पेज पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा हरिभूमि, आईएनएच और जनता टीवी पर भी बजट लाइव देख सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बजट 2021-22 में सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े निवेश और व्यय को देखने की संभावना है। इसमें बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ-साथ रियल एस्टेट, निर्माण और रेलवे भी शामिल होंगे। आम बजट में ही रेलवे का भी बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ही रेलवे का अलग से बजट पेश करने की परंपरा को खत्म कर दिया। जो पहले रेल मंत्री के द्वारा पेश किया जाता था।
केंद्रीय बजट से पहले, आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को पेश किया जाएगा। दस्तावेज़, जो सीईए के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया गया है, पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के साथ-साथ प्रमुख चुनौतियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट है। उनसे अपेक्षित और एक रास्ता है।
बजट 2021 को ऑनलाइन कैसे देखें (How to watch budget 2021 online)
आप इस बजट को अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं। यानि की एक फरवरी को वित्त मंत्री के द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को आप यूट्यूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। लोकसभा टीवी या डीडी नैशनल के टि्वटर और यू-ट्यूब पेज पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं इस बार वित्त मंत्री एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। बीते साल 2020 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नया कीर्तिमान रच दिया था। भारत के इतिहास का सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड उनके नाम है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS