Budget 2022: ये थे देश के पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने लगाया था Gift Tax

Budget 2022: ये थे देश के पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने लगाया था Gift Tax
X
Budget 2022: देश का आम बजट 2022 (Budget 2022) एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया जाएगा।

Budget 2022: देश का आम बजट 2022 (Budget 2022) एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री के साथ कई दिग्गज बजट की तैयारियों में जुट गे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपना चौथा बजट पेश करेंगी। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं देश के उस प्रधानमंत्री की जिन्होंने पहली बार डायरेक्‍ट टैक्‍स के अंतर्गत उपहार यानी गिफ्ट पर टैक्‍स लगाया था।

देश के ये तीन पीएम पेश कर चुके हैं आम बजट

वैसे तो आजादी के बाद से अब तक सिर्फ देश के तीन प्रधानमंत्रियों ने वित्‍त मंत्री पोर्टफोलियो के तहत संसद में बजट पेश किया। इस लिस्ट में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी (Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi and Rajiv Gandhi) का नाम आता है। लेकिन देश में पहली बार डायरेक्‍ट टैक्‍स के अंतर्गत उपहार यानी गिफ्ट पर टैक्‍स लगाने की पंडित नेहरू ने घोषणा संसद से की थी।

इस वजह से लाया गया था गिफ्ट टैक्स

बता दें कि तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद में 1958-59 का बजट पेश करने के दौरान एक बड़ी घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि डायरेक्‍ट टैक्‍स के अंतर्गत उपहार यानी गिफ्ट पर टैक्‍स देना होगा। इस प्रावधान के तहत 10 हजार रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति के ट्रांसफर पर गिफ्ट टैक्‍स लगेगा। लेकिन साथ ही नेहरू ने एक छूट भी दी। कहा कि पत्‍नी को 1 लाख रुपये तक के गिफ्ट पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

इस वजह से लगाया गया था टैक्स

गिफ्ट टैक्स का प्रस्ताव पेश करते हुए नेहरू ने बजट भाषण में कहा था कि किसी भी रिश्तेदारों द्वारा उपहार के माध्यम से रिश्तेदारों को संपत्ति का हस्तांतरण न केवल संपत्ति शुल्क से बचने का एक तरीका है, बल्कि संपत्ति कर, आयकर और व्यय को बचाने का रास्ता है। उस वक्त दुनिया के कई देशों में गिफ्ट टैक्स था, इसमें अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल थे।

Tags

Next Story