Booster Budget 2022: इस साल लॉन्च होने जा रही है Digital Currency, शुरू होगा एप

Booster Budget 2022: इस साल लॉन्च होने जा रही है  Digital Currency, शुरू होगा एप
X
Booster Budget 2022 RBI Digital Currency App: संसद के बजट सत्र के दौरान एक फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इसी साल ब्लॉकचेन और अन्य तकनीक की मदद से आरबीआई 2022-23 में डिजिटल रुपया जारी करेगा।

Booster Budget 2022 RBI Digital Currency App: संसद (Parliament) के बजट सत्र के दौरान एक फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आम बजट पेश किया। सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को वैध कर दिया है। क्रिप्टोकरेंसी अब टैक्स के दायरे में आएंगी, जिसके ऊपर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा। वहीं इसी साल ब्लॉकचेन (BlockChain) और अन्य तकनीक की मदद से आरबीआई 2022-23 में डिजिटल रुपया जारी करेगा। यह मोदी सरकार का 10वां बजट था।

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल मुद्रा की शुरुआत की जाएगी। आरबीआई इसे 2022-23 तक जारी करेगी। इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। ब्लॉकचेन तकनीक को क्रिप्टोकरेंसी की रीढ़ कहा जाता है। ब्लॉकचेन का इस्तेमाल कई अन्य क्षेत्रों में भी हो सकता है। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन में भी इसका इस्तेमाल होता है। यह एक सुरक्षित तकनीक है। जिसे हैक करना या छेड़छाड़ करना लगभग असंभव है।

जानें क्या है ब्लॉकचेन

ब्लॉकचेन एक तकनीक है। इस तकनीक के जरिए हम न सिर्फ करेंसी बल्कि किसी भी चीज को डिजिटल फॉर्मेट में बदलकर स्टोर कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म लेजर की तरह है। इसको लेकर कई एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक तरह की विनिमय प्रक्रिया है, जो डेटा ब्लॉक पर काम करती है। इसे आसानी से या किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो ब्लॉकचेन एक डिजिटल लेजर है और इस पर होने वाला कोई भी लेन-देन हम कंप्यूटर पर देख सकते हैं।

Tags

Next Story