Budget Session 2023: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी बोले, 'भारत पहले, नागरिक पहले' की सोच को लेकर आगे बढ़ाएंगे

Budget Session 2023: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी बोले, भारत पहले, नागरिक पहले की सोच को लेकर आगे बढ़ाएंगे
X
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है और कल सदन में आम बजट 2023 पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सदन को संबोधित करते हुए आगामी बजट की सदन में रूपरेखा रखी।

Budget Session 2023: संसद का बजट सत्र (Budget Session) आज से शुरू हो गया है और कल सदन में आम बजट 2023 पेश किया जाएगा। बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भी सदन को संबोधित करते हुए आगामी बजट की सदन में रूपरेखा रखी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू ने सदन के दोनों सदनों को संबोधित किया है।

दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अगर हम अपने सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करते हुए काम करेंगे तो हमारे सामने युग निर्माण का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो आधुनिक हो लेकिन अतीत पर भी गर्व करता हो। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर भारत हो। इसके साथ ही अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में पूर्ण रूप से समर्थ हो।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र में शामिल होने से पहले संसद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बजट पर भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है। पीएम ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं बल्कि इस बजट पर पूरी दुनिया की नजर है।

पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत पहले, नागरिक पहले' की सोच को लेकर इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विपक्षी नेता संसद के समक्ष अपने विचार रखेंगे। भारत का यह बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया को इस बजट से जो उम्मीदों की किरण दिखाई दे रही है, उसे पूरा करने के लिए हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी प्रयास करेंगी।

Tags

Next Story