Budget 2023: आजाद भारत के पहले बजट में किस क्षेत्र में किया गया सबसे ज्यादा खर्च, जानें किसने किया था पेश

भारत का केंद्रीय बजट सत्र 2023-24 आने वाली एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इसको लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है। तमाम देशवासी इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बजट में उनके लिए क्या खास है? देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 90वां बजट पेश करने वाली हैं। बीते दिनों वित्त मंत्री ने हलवा सेरेमनी सेलिब्रेट किया था। आज हम आपको यह बताएंगे, कि जब देश में सबसे पहली पर 1947 में बजट पेश किया गया था, तो किन क्षेत्रों में सबसे अधिक खर्च किया गया था और क्यों?
डॉ. आर के शनमुखम ने पेश किया देश का पहला बजट
भारत में हर साल की तरह इस साल भी पेश होने वाले आम बजट को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। हर साल बजट के जरिए देश की आर्थिक सेहत का लेखा-जोखा देशवासियों के सामने रखा जाता है। वहीं, अगर बात करें भारत के पहले बजट की तो यह देश के बंटवारे के बाद नवंबर 1947 में पेश किया गया था। जिसे डॉ. आर के शनमुखम ने पेश किया था। ये वो दौर था जब भारत अपनी गुलामी से उभरने का प्रयास कर रहा था, लेकिन भारत के हिस्से से निकले पाकिस्तान ने अलग होने के साथ ही भारत के लिए गड्ढे खोदने शुरू कर दिए थे। पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमले किए जा रहे थे। यह देश के लिए काफी दुखद पल था, कि भारत ने जिस पाकिस्तान को बसने के लिए अपनी जमीन दी वह उसी को खंजर घोंप रहा था, लेकिन पाकिस्तानियों को सबक सिखाने के लिए भारत कमर कस चुका था। जिसके चलते भारत ने पहले बजट में डिफेंस के क्षेत्र में सबसे अधिक 47 फीसदी खर्च किया था, जोकि कुल खर्च की तुलना में 21 फीसदी का वित्तीय घाटा था।
बता दें कि 1947 से लेकर अब तक देश में 89 बार बजट पेश किया गया चुका है। जिसे अब तक कुल 26 वित्त मंत्रियों ने पेश किया है। इसमें से सबसे ज्यादा 10 बार मोरारजी देसाई ने बजट पेश किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पी. चिदंबरम का नाम आता है, उन्होंने 9 बार बजट पेश किया है। जबकि वर्तमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी एक फरवरी को 5वीं बार बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। सबसे खास बात यह है कि अब तक 4 वित्त मंत्री को पीएम बनने का भी मौका मिल चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS