Budget Session 2022: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, कुल 29 बैठकें होंगी

संसद का बजट सत्र (Budget Session of Parliament) आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ शुरू हो गया है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) साल 2022-23 का केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करेंगी। लोकसभा सचिवालय ने रविवार को कहा था कि संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और 8 अप्रैल को समाप्त होगा। सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा।
12 फरवरी से 13 मार्च तक का अवकाश होगा। इसके दौरान स्थायी समितियां मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों की जांच करेंगी और उस पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। लोकसभा सचिवालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल 29 बैठकें होंगी। पहले भाग में दस और दूसरे भाग में 19 बैठके होगीं। साथ ही यह भी कहा था कि राष्ट्रपति 31 जनवरी यानी आज सुबह 11 बजे दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति के अभिभाषण के आधे घंटे बाद कामकाज के लेन-देन के लिए लोकसभा की बैठक होगी। सचिवालय के अनुसार, आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा रखा जाएगा। जबकि वित्त मंत्री के द्वारा 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाएगा।
2 फरवरी से 11 फरवरी तक सदन की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होनी है। इस प्रकार, बजट सत्र के पहले भाग के दौरान प्रति बैठक पांच घंटे निर्धारित किए गए हैं। सत्र के पहले भाग के दौरान, सदस्यों को लोकसभा चैंबर और इसकी गैलरी (प्रेस गैलरी को छोड़कर) और राज्यसभा चैंबर और इसकी गैलरी (प्रेस गैलरी को छोड़कर) में समायोजित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS