UP News: लखनऊ में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, स्थानीय लोगों का ध्वस्तीकरण के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण हटाने के मामले में बाबा का बुलडोजर लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध अतिक्रमण करने वाले से प्रशासन कोई समझौता नहीं कर रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में एलडीए ने कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में आने वाले मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंचे बुलडोजर और प्रशासनिक टीम का स्थानिय लोगों ने विरोध किया। दरअसल, स्थानीय लोग उनके मकानों और दुकानों को गिराने पहुंची जेसीबी के आगे खड़े हो गए हैं। ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोगों में काफी झड़प भी हुई।
बीजेपी नेता ने भी बुलडोजर कार्रवाई का किया विरोध
जानकारी के मुताबिक बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने वाले में बीजेपी के नगर महामंत्री मंगल झा भी शामिल थे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामे को बढ़ता देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, जिसके चलते कुछ लोगों को चोटे भी आई हैं। इसके बावजूद भी स्थानीय लोग हटने के लिए तैयार नहीं हैं। लोगों इकट्ठा होने से भीषण जाम भी लगा हुआ है। कई रूट को भी डायवर्ट किया गया है। यहां बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, लाठी चार्ज की घटना के बाद मौके पर एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी और डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक भी पहुंच गई हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों में ज्यातर महिलाएं शामिल हैं।
कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में 1200 मकान आ रहे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में अकबर नगर की 102 दुकानें और 1200 मकान आ रहे हैं। इसको लेकर एलडीए ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई के आदेश दिए थे। ऐसे में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार सुबह एलडीए भारी पुलिस बल के साथ अकबर नगर में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए पहुंचा। बुलडोजर कार्रवाई करने से पहले ही स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
ये भी पढ़ें:- रविकिशन ने मोमोज के पैसे दिए या नहीं', सीएम योगी ने मोमोज विक्रेता से क्यों पूछा ये सवाल, देखिये वीडियो
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS