बी.वी. श्रीनिवास बने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, पार्टी आलाकमान ने इस वजह से दी जिम्मेदारी

बी.वी. श्रीनिवास बने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, पार्टी आलाकमान ने इस वजह से दी जिम्मेदारी
X
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बी.वी. श्रीनिवास को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बी.वी. श्रीनिवास को आज भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बी.वी. श्रीनिवास को पार्टी की युवा शाखा भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बी.वी. श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले, बी.वी. श्रीनिवास भारतीय युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष थे।

भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किये जानें के बाद बी.वी. श्रीनिवास ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मुझपर विश्वास जताने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे।

गौरतलब है कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बी.वी. श्रीनिवास को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उन्हें सोनिया गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बी.वी. श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्य के तौर पर की थी। कांग्रेस सूत्रों मुताबिक, का कहना है कि बी. वी. श्रीनिवास सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सामाजिक कार्यों में बहुत एक्टिव रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने श्रीनिवास को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्रीनिवास के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने अच्छा काम किया था।

Tags

Next Story