By Election: कांग्रेस ने राजस्थान, यूपी और बिहार में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में उपचुनाव भी होने हैं। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को राजस्थान, यूपी और बिहार उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
एएनआई के मुताबिक, पार्टी ने समस्तीपुर से बिहार लोकसभा उपचुनाव के लिए अशोक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
Congress declares Ashok Kumar as its candidate for Bihar LS by-polls from Samastipur.Also,party has declared 4 candidates for Legislative Assembly by-polls; S Banu from Kishanganj(Bihar),R Chaudhary from Mandawa(Rajasthan),H Mirdha from Khinwsar (Rajasthan)&M Devi from Balha (UP) pic.twitter.com/nr16pfMGMY
— ANI (@ANI) September 29, 2019
इसमें किशनगंज (बिहार) से एस बानो, मंडावा (राजस्थान) से आर चौधरी, खिनसर (राजस्थान) से एच मिर्धा और बलहा (यूपी) से एम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि कांग्रेस ने पुडुचेरी, असम और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पुडुचेरी में कांग्रेस की ही सरकार है। इसके साथ ही कांग्रेस ने असम की 4 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS