By Election Results 2022: लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित, जानें किसका चला जादू- पढ़ें पूर अपडेट

लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमे उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) और पंजाब में एक लोकसभा सीट के अलावा, त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक विधानसभा सीट (Assembly Seats) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा से 42 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है।
बता दें कि मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। दिल्ली और 5 अन्य राज्यों में 23 जून को मतदान हुआ था। वही वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। सबसे पहले बैलेट बॉक्स में वोटों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-elections) के नजीजे आए हैं। इसमें अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल हैं। वहीं, बाकी जिन राज्यों में विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर उपचुनाव हुए उनमें राजधानी दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट, झारखंड में रांची जिले की मंदार विधानसभा सीट और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों ( Lok Sabha Seats) और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो चुके हैं।
Live Update...
लोकसभा की तीन सीटों के नजीते
* उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मदीवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जीत दर्ज की है।
* उत्तर प्रदेश में रामपुर की लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 42 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है।
* पंजाब की संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान जीते।
विधानसभा की सात सीटों के परिणाम
* दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी जीती।
* झारखंड की मांडर सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
* त्रिपुरा की बोरदोलावी टाउन सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।
* त्रिपुरा की सूरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।
* त्रिपुरा की जुबाराजनगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।
* आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर वाईएसआईर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ जीते
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जीत दर्ज की है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निरहुआ को शानदार जीत पर बधाई दी है।
* बारदोवाली विधानसभा सीट से त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा जीते।
राजिंदर नगर उपचुनाव पर आप का कब्जा
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11,512 वोट से जीत दर्ज की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को "भाजपा की गंदी राजनीति की हार" बताया और राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
निरहुआ ने सपा नेता को पछाड़ा
आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ 10854 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव पिछड़ गए हैं। निरहुआ 2019 के चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव हार गए थे।वही रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत की ओर बढ़ गई है। बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 27365 वोटों की बढ़त बना ली है। सपा के आसिम रजा पिछड़ गए हैं।
पंजाब में आप को बड़ा झटक
संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योकि इस विधासभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की है। आप के भगवंत सिंह मान यहां दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतकर यह सीट छोड़ दी।
दिल्ली में बीजेपी को बड़ा झटका
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जीत हासिल की है। दुर्गेश पाठक करीब 11555 मतों से जीते। दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजेश भाटिया रहे। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दुर्गेश पाठक की जीत पर बधाई दी है। राघव चड्ढा ने कहा कि आप पर प्यार और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं एक बार फिर राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज के उपचुनाव में जीत 'केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस' की पुष्टि है। मेरे भाई दुर्गेश पाठक को शुभकामनाएं, क्योंकि मैं उन्हें जिम्मेदारी सौंपता हूं।
त्रिपुरा में भाजपा की बंपर जीत
त्रिपुरा की चार में से तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। इधर टाउन बोरदोवाली सीट से सीएम माणिक साहा, जुबराजनगर और सूरमा सीटों पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। अगरतला में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है।
मुख़्यमंत्री माणिक साहा ने दर्ज की जीत
विधानसभा उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख़्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट पर जीत दर्ज की है। जुबराजनगर सीट पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा अगरतला से कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन ने जीत हासिल की है।
त्रिपुरा में बीजेपी की बड़ी बढ़त
त्रिपुरा की टाउन बारदोवाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार और सीएम माणिक साहा आगे चल रहे हैं। अब तक साहा को 10068, कांग्रेस को 6720, टीएमसी को 605 और लेफ्ट को 2085 वोट मिले हैं. वही अगरतला में भाजपा को 9983 वोट मिले, सीपीआईएम को 5182 वोट मिले, टीएमसी को 427 वोट मिले, कांग्रेस को 13137 वोट मिले। जुबराजनगर में बीजेपी को 18381, सीपीआईएम को 1461, कांग्रेस को 1118, टीएमसी को 1073 वोट मिले है। इसके अलावा सूरमा सीट पर बीजेपी को 2308, सीपीआईएम को 1479, टिपरा एमटीएचए को 1105 वोट मिले. अभी तक यहां टीएमसी के वोटों का खाता नहीं खुला है।
आप आदमी पार्टी 2112 वोटों से आगे
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। इसी बीच तीसरे दौर की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को मिले मतों की संख्या 7694 हो गई है। वहीं बीजेपी को अब तक 5582 वोट मिल चुके हैं। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद फिलहाल आप आदमी पार्टी 2112 वोटों से आगे चल रही है।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल आगे
पंजाब की संगरूर सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान 200 मतों से आगे चल रहे हैं। वही दूसरे नंबर पर आप के गुरमेल सिंह अपन जगह बनाए हुए हैं।
संगरूर लोकसभा उपचुनाव परिणाम : भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार SAD (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं, AAP के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं। बरनाला में वोटों की गिनती जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
संगरूर लोकसभा सीट AAP के भगवंत मान के पंजाब के CM बनने के बाद खाली हुई थी। pic.twitter.com/sw1pFBRojG
त्रिपुरा में चार सीटों में से तीन सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त
त्रिपुरा की चार सीटों पर हुए विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी हैं। यहां बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है। जिसमें टाउन बारदोवाली, जुब्रजनगर और सूरमा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है. चुनाव आयोग के मुताबिक अगरतला सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
झारखंड में कांग्रेस आगे
झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस आगे चल रही है। यहां बीजेपी दूसरे नंबर बानी हुई है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आगे चल रहे हैं
त्रिपुरा की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य में अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर के नतीजे आ रहे हैं। सीएम डॉ. माणिक साहा टाउन बारदोवाली से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 250 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक बीजेपी को 1905, लेफ्ट को 402, टीएमसी को 105 और कांग्रेस को 1237 वोट मिले थे।
मतगणना की तीसरे राउंड में भी दुर्गेश पाठक आगे
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर तीन राउंड की मतगणना हो चुकी है। यहां तीसरे राउंड में बीजेपी को 145 वोट ज्यादा मिले. हालांकि आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक अभी भी 2120 मतों से आगे चल रहे हैं।
पंजाब में भी आप पार्टी ने शुरुआती रुझान में बनाई बढ़त
संगरूर लोकसभा उपचुनाव के पांचवें दौर में शिअद(ए) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने बढ़त बना ली है। वही आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह से 2061 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक सिमरनजीत सिंह मान को 26660, आप को 24599, शिरोमणि अकाली दल को 3736, कांग्रेस को 6200, बीजेपी को 5260 वोट मिले हैं।
दुर्गेश पाठक ने शुरुआती रुझान में बनाई बढ़त
राजिंदर नगर से खबर आ रही है आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक शुरुआती सुझानो में 1300 वोटों से आगे चल रहे है।
रामपुर और आजमगढ़ की विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां रामपुर और आजमगढ़ और संगरूर सीटों पर कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती की गई।
Uttar Pradesh | Counting of bypoll votes in Rampur Lok Sabha constituency today, where voting was held on June 23 pic.twitter.com/Owd2A2ZWca
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2022
पंजाब में मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए
पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इधर एसडी कॉलेज बरनाला और देश भगत कॉलेज बर्दवाल धुरी में मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में उपचुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। विधानसभा सर्किलों की गिनती संगरूर मतगणना केंद्र से होगी। बरनाला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एसडी कॉलेज बरनाला में और शेष 6 विधानसभा क्षेत्रों की गणना देश भगत कॉलेज, बर्दवाल धुरी में की जाएगी।
Punjab | Counting of votes for Sangrur Lok Sabha by-poll to take place in Barnala today.
— ANI (@ANI) June 26, 2022
Visuals from a counting centre set up at a college in Barnala. pic.twitter.com/ZAA6udzzSi
दिल्ली में राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू
दिल्ली की विधानसभा सीट राजिंदर नगर पर मतगणना शुरू हो गई है। वही इस सीट पर आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और बीजेपी के राजेश भाटिया के बेच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। राजेश इस क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं। वही इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता हैं। हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS