By Election Result 2023: 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, 2 बजे तक नतीजे हो जाएंगे साफ

By Election Result 2023: तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड की एक-एक सीट और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर फरवरी में उपचुनाव की वोटिंग हुई थी।आज यानी गुरुवार को उपचुनाव के नतीज आएंगे। सुबह 8 बजे से उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। आज नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं।
Counting of votes for Tripura, Nagaland & Meghalaya elections begins
— ANI (@ANI) March 2, 2023
Counting for by-elections for Lumla assembly seat of Arunachal Pradesh, Ramgarh (Jharkhand), Erode East (Tamil Nadu), Sagardighi (West Bengal) & Kasba Peth, Chinchwad assembly seats of Maharashtra also begins pic.twitter.com/mMlLV3ryfV
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के 6 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव कराए गए थे। जबकि महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर 26 फरवरी को उपचुनाव कराए गए थे। आज महाराष्ट्र की चिंचवड और कस्बा पेठ, अरुणाचल प्रदेश की लुमला, तमिलनाडु की इरोड, झारखंड की रामगढ़ और पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट भी शामिल है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गिनती चल रही है। ये तस्वीरें कस्बा चिंचवड और पेठ से आई हैं। आप भी देखें ये तस्वीरें...
पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। तस्वीरें कस्बा पेठ और चिंचवड की हैं। pic.twitter.com/uAaR8vkdWN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS