By Poll 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीट पर होंगे उपचुनाव, जानें कब और कहां...

By Poll 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीट पर होंगे उपचुनाव, जानें कब और कहां...
X
By Poll 2023: सितंबर 2023 में 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने वाला है। चुनाव आयोग ने इसके लिए आज यानी मंगलवार को तारीख का ऐलान भी कर दिया है। जानें कहां-कहां होंगे उपचुनाव...

By Poll 2023: चुनावों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने आज यानी मंगलवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को मतदान होने वाला है। इसके तीन दिन बाद यानी 8 सितंबर को मतगणना होगी। बता दें कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनमें त्रिपुरा की 2 सीटों पर और केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड की एक-एक सीट शामिल है।

किन राज्यों में किस सीट पर होंगे उपचुनाव

केरल की सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी विधायक थे, लेकिन उनके निधन के बाद से ही यह सीट खाली हो गई थी। चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे, उन्होंने करीब 50 वर्षों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा झारखंड का डुमरी विधानसभा सीट जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हो गई थी। उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट के विधायक चंदन राम दास थे, लेकिन उनका भी निधन हो गया, जिसके बाद से ही सीट खाली पड़ी थी।

दारा सिंह ने सपा से दिया था इस्तीफा

इसी तरह त्रिपुरा में दो विधानसभा सीटों में से बॉक्स नगर के विधायक समसुल हक थे। उनका हाल ही में निधन हो गया। दूसरी ओर घनपुर से प्रतिमा भौमिक विधायक थीं, जिन्होंने बीते दिनों इस्तीफा दे दिया था। पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा सीट से विधायक विष्णु पद रे का भी हाल ही में निधन हो गया था। वहीं, उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

ये भी पढ़ें...MP Election Survey 2023 : विधानसभा चुनाव में क्या होगा मप्र का राजनीति सीन? दो एजेंसी ने किया सर्वे

Tags

Next Story