Bypolls 2023: जालंधर लोकसभा समेत तीनों राज्यों में मतदान खत्म, पढ़ें अपडेट्स

Bypolls 2023 Updates: पंजाब की एक लोकसभा सीट और यूपी, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया गया। पंजाब के जालंधर की लोकसभा सीट और ओडिशा के झारसुगुड़ा, मेघालय के सोहियोंग, उत्तर प्रदेश के छनबे और सुआर सीटों में उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हुआ। इन सभी सीटों की मतगणना 13 मई को होगी। उपचुनावों के मतदान और मतगणना की तारीखें कर्नाटक विधासभा चुनाव की तारीखों के समान ही है। इन सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग की गई।
Punjab UP Odisha Meghalaya Bypolls 2023 Updates:
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 41 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ है।
मेघालय उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 67.76 फीसदी वोटिंग
मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में सोहियोंग उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 67.76 प्रतिशत वोटिंग हुई।
जालंधर उपचुनाव में 30.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया
पंजाब के जालंधर में 1 बजे तक तकरीबन 30.93 फीसदी मतदान किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के स्वार में 27.30 प्रतिशत और छनबे में 27.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
ओडिशा के झारसुगुड़ा में 41 प्रतिशत से अधिक मतदान
ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 41.26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है
चुनाव आयोग द्वारा दो निर्वाचन क्षेत्रों में 492 मतदान केंद्रों पर कुल 774 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 6.62 लाख पात्र मतदाता हैं। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।
यूपी के स्वार में 18.4 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई
उत्तर प्रदेश के स्वार में 18.4 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि छानबे में 19.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ओडिशा के झारसुगुड़ा में सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी से ज्यादा मतदान
ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक तकरीबन 22.1 लाख मतदाताओं में से 20 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यहां पर लगभग शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा।
मेघालय उपचुनाव सोहियोंग में सुबह 11 बजे तक 4३ फीसदी मतदान
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियोंग उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक तकरीबन 43.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।
यूपी पुलिस रामपुर के स्वार निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को रोक रही है: समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि रामपुर के स्वार विधानसभा के खेमपुर, रसूलपुर, फरीदपुर और समोदिया में पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। वोटर को को मतदान बूथो से जबरन वापस भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां पर निष्पक्ष रूप से चुनाव कराए जाए।
रामपुर की स्वार विधानसभा के, खेमपुर, रसूलपुर, फरीदपुर,समोदिया में पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। वोटरों को जबरन पोलिंग बूथ से वापस लौटाया जा रहा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 10, 2023
संज्ञान ले चुनाव आयोग।
निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।@ceoup @ECISVEEP
मेघालय के सोहियोंग में सुबह 9 बजे तक वोटिंग
मेघालय के सोहियोंग में हो रहे उपचुनाव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पर सुबह 9 बजे तक तकरीबन 26 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
ओडिशा के झारसुगुड़ा में सुबह 9 बजे तक 9.75 प्रतिशत मतदान हुआ
ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के पहले दो घंटों में 2.21 लाख मतदाताओं में से 9 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक इस क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। वोटिंग बिल्कुल शांतिपूर्वक चल रही है।
जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक वोटिंग
चुनाव आयोग के मुताबिक, जालंधर लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव में सुबह करीब 9 बजे तक पांच फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। यहां पर 16,21,800 योग्य मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 8,44,904 है। वहीं, 7,76,855 महिलाएं और 41 थर्ड जेंडर से संबंधित है। जनवरी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कार्डियक अरेस्ट के कारण कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी। पंजाब राज्य में सत्ताधारी पार्टी आप, कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक दूसरे के गढ़ में सेंधमारी करने में लगे हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल होने वाले दलित सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बीजेपी ने मैदान में उतारा है
सुबह नौ बजे तक मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक तकरीबन 9.7 फीसदी मतदान हुआ है। वही यूपी के सुआर में 7.93 प्रतिशत और छनबे में 10.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
By-elections | 9.75% voter turnout recorded till 9 am, in Odisha's Jharsuguda by-election
— ANI (@ANI) May 10, 2023
7.93% voter turnout in Suar and 10.14% voter turnout recorded in Chhanbey, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/5eZ2RNPEIQ
मेघालय में उपचुनाव
मेघालय में यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद इन इनकी सीटें रिक्ट हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। यहां की सीट से छह उम्मीदवार मैदान में है। इनमें एक भी महिला उम्मीदवार शामिल नहीं हैं। इन उम्मीदवारों में यूडीपी के सिन्शर लिंगदोह थबाह, एनपीपी के समलिन मालनगियांग, कांग्रेस के एस ओसबोर्न खारजाना, एचएसपीडीपी के सैंडोंडोर रिनथियांग, बीजेपी के सेरेफ ई खरबुकी और टीएमसी के स्टोडिंगस्टार थबाह शामिल हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS