CAA: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा खुद को संविधान से ऊपर समझती है ये सरकार

CAA: उत्तरप्रदेश सरकार ने लखनऊ के कई हिस्सो में सीएए विरोध के दौरान हिंसा करने वाले लोगों के पोस्टर लगवाए। जिसको ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद कोर्ट ने लखनऊ के पुलिस कमीश्नर और जिलाधिकारी से पूछा कि ये फोटो किस नियम के तहत लगवाए गए हैं। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी सरकार खुद को संविधान से ऊपर समझने लगी है।
ये है मामला
दिसंबर में सीएए के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिसके हिंसा में बदलने के बाद तोड़फोड़ और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई। इस हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। 1
9 दिसंबर को लखनऊ में भी आगजनी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। जिसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने कहा था कि सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से ही उसकी क्षतिपू्र्ति की रकम वसूली जाएगी।
जिसके बाद योगी सरकार ने उन उपद्रवियों को पहचानने के लिए लखनऊ में 53 आरोपियों के पोस्टर लगवाए। जिसकी सुनवाई रविवार को 3 बजे होनी है। सुनवाई से पहले ही इलाहाबाद कोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाई है। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
यूपी की भाजपा सरकार का रवैया ऐसा है कि सरकार के मुखिया और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अधिकारी खुद को बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने सरकार को बताया है कि आप संविधान से ऊपर नहीं हो। आपकी जवाबदेही तय होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS