CAA Protest: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 10 हजार अज्ञात छात्रों पर मामला दर्ज, ऐसे होगी आरोपियों की पहचान

CAA Protest: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 10 हजार अज्ञात छात्रों पर मामला दर्ज, ऐसे होगी आरोपियों की पहचान
X
CAA Protest: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

CAA Protest: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एएनआई के मुताबिक, यूपी पुलिस ने 15 दिसंबर को सीएए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बीती 15 दिसंबर को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में हिंसा के दौरान 3 छात्र घायल हो गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने 3 छात्रों को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान प्रशासन ने एएमयू को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया था।

वहीं दूसरी तरफ हॉस्टल को खाली करवाना का भी ऐलान किया गया। इसके बाद पुलिस ने भारी इंतजाम के बीच बस का प्रबंध किया गया। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया।

इसके अलावा नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में एएमयू के बाद दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया, आईआईटी बॉम्बे, आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएससी बैंगलोर, मुंबई विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story