CAA Protest: बेंगलुरु के डीसीपी का प्रदर्शनकारियों के साथ राष्ट्रगान गाने वाला वीडियो हुआ वायरल

CAA Protest: बेंगलुरु के डीसीपी का प्रदर्शनकारियों के साथ राष्ट्रगान गाने वाला वीडियो हुआ वायरल
X
CAA Protest: नागरिकता संशोधन एक्ट का बेंगलुरु में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस ने गाया राष्ट्रगान।

CAA Protest: नागरिकता संशोधन एक्ट का बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेंगलुरु डीसीपी चेतन सिंह राठौर और प्रदर्शनकारियों का है। जब दोनों ही राष्ट्रगान गाने के लिए एक साथ खड़े हो गए।

ये वीडियो बेंगलुरु के डीसीपी चेतन सिंह राठौर के साथ प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल में राष्ट्रगान गाया। एक दौरान एक वाक्या सामने आया कि जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जगह खाली करने के लिए कहा तो इसी दौरान राष्ट्रगान बजा दिया गया और उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल शांति से खाली कर दिया।

डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर वे उन पर भरोसा करते हैं तो उनके साथ गाएं। राष्ट्रगान के बाद सभी प्रदर्शनकारी धरना स्थल से चले गए।

विरोध प्रदर्शनों के साथ दक्षिणी शहरों में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और हिंसक प्रदर्शन हुए जिसके कारण कर्नाटक के बेंगलुरु में कर्फ्यू की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story