CAA Protest: दंगों की तरफ बढ़ रहा है देश, मंत्री ने दी धमकी

कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री और विधायक सीटी रवि ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीटी रवि ने कहा कि शायद आप गोधरा कांड के बाद क्या हुआ उसे भूल गए हैं।
भाजपा विधायक सीटी रवि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शायद आप भूल गए हैं कि जब बहुमत अपना धैर्य खो देता है तो क्या होता है। गोधरा कांड उसी का एक उदाहरण है। एक बार फिर से वहीं दोहराने की कोशिश हो रही है। हमारे धैर्य का परीक्षण ना लें।
"If you've forgotten about what happens when the majority loses patience, just look back at what happened after Godhra. The majority here is capable of repeating it. Don't test our patience" ~ @CTRavi_BJP , @BJP4Karnataka minister. Zero shame! pic.twitter.com/vY0iJbQ6Ri
— Amra kara? (@mirrorforyou3) December 19, 2019
सीटी रवि ने कांग्रेस नेता के बयान पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हमारे धैर्य को कमजोरी ना समझें। हम राज्य में हो रहे प्रदर्शन को शांति और मौन के साथ देख रहे हैं। सीएए से निराश लोगों को नागरिकता दी जा रही है किसी को बाहर नहीं किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के मैंगलुरु में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। सीएए को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलौर में प्रदर्शन के दौरान दो की मौत भी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS