CAA Protest: उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के चलते कई जिलों में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा पर रोक

CAA Protest: उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के चलते कई जिलों में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा पर रोक
X
नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सुल्तानपुरी में धारा 144 लागू कर दी गई है तो वहीं इस महीने में दूसरी बार गाजियाबाद प्रशासन ने गुरुवार को रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जुमे की नमाज को देखते हुए कई इलाकों में फिर से हंगामा ना हो इसके लिए उत्तर प्रदेश में नागरिकता अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते प्रतिबंध लगाए गए गए हैं।

गाजियाबाद प्रशासन ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शहर की पुलिस ने जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए शनिवार को गोरखपुर में भी धारा 144 लागू की है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ व्यापक विरोध के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई और राज्य सरकार ने सीआरपीसी की धारा 149 के तहत 3 हजार लोगों को नोटिस भी दिए।

कई दिनों से कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में आरपीएफ, पीएसी, क्विक रिस्पांस टीमें तैनात हैं। इस मामले में पुरी उत्तर प्रदेश से 925 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story