CAA Protest Live: उत्तर प्रदेश में हिंसा से हुए नुकसान को लेकर योगी सरकार का बड़ा फरमान, कमेटी बनाकर वसूला जाएगा पैसा

CAA Protest Live: उत्तर प्रदेश में हिंसा से हुए नुकसान को लेकर योगी सरकार का बड़ा फरमान, कमेटी बनाकर वसूला जाएगा पैसा
X
उत्तर प्रदेश में सीएए को लेकर हुई हिंसा के दौरान नुकसान की भरपाई करने के लिए योगी सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं लखनऊ हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों को नोटिस भी भेज दिया है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इस बीच कई राज्यों में भारी सुरक्षा बल और इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बीते रात अलीगढ़ में प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया है। वहीं अभी भी यूपी के 21 जिलों में सेवाओं को बंद करने का आदेश है। जिले में इंटरनेट सेवाएं शनिवार को बंद कर दी गई थी। वहीं अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

सीएए विरोध प्रदर्शन लाइव अपडेट (CAA protests live updates)

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हिंसा के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक 4 सदस्यीय कमेटी बना दी है, जो गिरफ्तार लोगों को पैसा वसूल करेगी।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रों पर बीते रविवार कोई अप्रिय सूचना नहीं मिलने के बाद सेवाएं शुरू

फिरोजाबाद में पुलिस कांस्टेबल को गोली लगने के बाद बच निकले उसके बुलेट प्रूफ बनियान में छेद हो गया। इसके बाद जवान ने कहा कि कल विरोध प्रदर्शन के दौरान यह हुआ। मुझे वास्तव में ऐसा लग रहा है कि यह मेरा दूसरा जीवन है।

उत्तर प्रदेश में हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या 15 पहुंची।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों से जारी विरोध प्रदर्शन की ताजा घटनाओं के बीच कानपुर में एक पुलिस चौकी को आग लगा दी

रामपुर में बीती दोपहर को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। संभल, बिजनौर, कानपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर और लखनऊ में भी घायलों की संख्या बढ़ गई है।

सोमवार तक लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस का सोमवार को राजघाट पर 'सत्याग्रह', सत्याग्रह दोपहर 2 से रात 8 बजे तक होगा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story