CAA Protest Live: पटना समेत कई इलाकों में RJD कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी, कारगिल चौक पर धारा 144 लागू

नागरिकता कानून के खिलाफ बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने बंद बुलाया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस बंद का आह्वान किया था। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएए के खिलाफ हमने 21 दिसंबर को बिहार में बंद का आह्वान किया है। यह अधिनियम असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ है। इसने भाजपा के विभाजनकारी चरित्र को उजागर किया है। हालांकि, वामदलों के बिहार बंद से राजद ने खुद को अलग रखा।
सीएए बिहार बंद लाइव अपडेट (CAA Bihar Bandh Live Update)
बिहार में नागरिकता कानून को लेकर आरजेडी के बवाल के बाद कारगिल चौक में धारा 144 लागू
बंद के दौरान जहानाबाद में आरजेडी समर्थकों ने ट्रेन रोक कर ट्रैक पर की आगजनी
बेगूसराय में वामपंथी और अन्य सहयोगी दलों द्वारा बिहार बंद का असर दिख रहा
भागलपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कई ऑटो के शीशे फोड़े, रिक्शों की हवा निकाली, जमकर कर रहे उत्पात
बिहार बंद के दौरान बगहा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने रोड जामकर किया हंगामा
विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन के दौरान तोड़े बैरिकेड्स, कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी
Bihar: VIP (Vikassheel Insaan Party) party workers break barricades during demonstration in Patna against the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/dZjHsKIRXb
— ANI (@ANI) December 21, 2019
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन किया।
Bihar: RJD (Rashtriya Janata Dal) workers hold protest in Patna. RJD has called a bandh in Bihar today against the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/vAsqpzw8aW
— ANI (@ANI) December 21, 2019
राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में विरोध प्रदर्शन किया।
Bihar: RJD (Rashtriya Janata Dal) workers hold protest in Darbhanga. RJD has called a bandh in Bihar today against the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/sQIKBoRQuD
— ANI (@ANI) December 21, 2019
कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अररिया में रोकी ट्रेन
नेता व कार्यकर्ता एनआरसी व सीएए को वापस लेने की मांग कर रहे हैं
पटना में बीते दिन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS