उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज होगा अंतिम संस्कार, पिछले महीने पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज होगा अंतिम संस्कार, पिछले महीने पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
X
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था। बीते दिनों उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और वही उनकी किडनी भी फेल हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन की खबर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से दी गई थी। जहां इलाज के दौरान उनको हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि चेतन चौहान को तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर जहां से उन्हें गुरुग्राम के बाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

उनके निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया तो वहीं दूसरी तरफ चेतन चौहान के पैतृक आवास मुरादाबाद में मातम छाया हुआ है। आज उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ब्रज घाट पर किया जाएगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का क्रिकेटिंग करियर 12 साल तक चला और उन्हें 1981 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। चौहान ने टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प22 सितंबर 1969 को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू किया और अप्रैल 1981 में संन्यास लेने से पहले 40 टेस्ट खेले। टेस्ट में चौहान ने 31.57 की औसत से 2,084 रन बनाए।

फिर उन्होंने राजनीति में जाने का फैसला किया और 1991 और 1998 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश में सीएम-योगी की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

Tags

Next Story