हैदराबाद में फ्लाइओवर के ऊपर से गिरी कार, पैदल चल रही महिला की मौत Watch Video

हैदराबाद में फ्लाइओवर के ऊपर से गिरी कार, पैदल चल रही महिला की मौत Watch Video
X
हैदराबाद में फ्लाइओवर के ऊपर चल रही कार नीचे गिर गई है। जिससे नीचे फुटपाथ पर पैदल चल रही महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

हैदराबाद में एक कार फ्लाइओवर से नीचे शनिवार को गिर गई। तेज रफ्तार से आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त होकर फ्लाइओवर से नीचे गिर गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई है। हैदराबाद महपौर ने मृतक महिला के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही फ्लाइओवर को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी जंक्शनन, राई दुर्गम में घटना हुई है। जहां पर बायो डायवर्सिटी जंक्शन फ्लाइओवर के ऊपर से कार नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में नीचे फुटपाथ पर चल रहे कई पैदल यात्री भी आए हैं। इनमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कार सवार युवक समेत तीन घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया है। दूसरी तरफ मृतक पैदला यात्री महिला के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम महापौर की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। इसके अलावा बायो डायवर्सिटी जंक्शन को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story