महिला से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

महिला से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
X
पणजी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अतानासियो मोनसेरात और शहर के महापौर उदय मडकाईकर सहित तीन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ एवं हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पणजी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अतानासियो मोनसेरात और शहर के महापौर उदय मडकाईकर सहित तीन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ एवं हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मोनसेरात और दो अन्य लोगों ने शनिवार को अदालत पहुंच अग्रिम जमानत का अनुरोध किया।

पणजी नगरपालिका (सीसीपी) ने मांडवी नदी में स्थित तटीय कसीनो के अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू की है। एक तटीय कसीनो ने कथित तौर पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया था जिसे नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को खाली कराया। मोनसेरात, मडकाईकर और पणजी के पूर्व महापौर यतिन पारेख उनके साथ थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला तटीय कसीनो संचालक द्वारा निर्मित सीढ़ी के तोड़ फोड़ का विरोध कर रहे समूह में शामिल थी। आरोप है कि मोनसेरात, मडकाईकर ओर पारेख ने उसे गलत तरीके से छुआ और दुर्व्यवहार किया और उसके शील भंग का प्रयास किया।

पणजी पुलिस उप निरीक्षक अरुण अभय गवास देसाई ने कहा कि देर रात दर्ज करायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी।

संपर्क करने पर मोनसेरात ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ वहां निकाय कर्मियों के अतिक्रमण रोधी काम को देखने के लिये गये थे।

उन्होंने कहा कि शिकायत में नामित कोई भी व्यक्ति महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे कृत्य में शामिल नहीं था। उनके वकील स्वप्निल नासनोडकर ने कहा कि तीनों आरोपियों ने प्रधान सत्र न्यायधीश इरशाद आगा के समक्ष अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story