क्रिकेटरों की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या उठाया सख्त कदम

क्रिकेटरों की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या उठाया सख्त कदम
X
भारत के क्रिकेटरों एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की बेटियों पर सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इन्हीं अभ्रद टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भारतीय क्रिकेटरों (cricketer of india) एमएस धोनी (ms dhoni), विराट कोहली (virat kohli) और रोहित शर्मा (rohit sharma) की बेटियों पर सोशल मीडिया (social media) के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी (offensive remarks) की गई थी। इन्हीं अभ्रद टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग (delhi women's commission) द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस (delhi police) की ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस इकाई के तहत प्रथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा की मामला का जांच जारी है।

इस अभद्र टिप्पणी को लेकर मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्राथमिकी मामला के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे ट्वीट में भेजे नोटिस के बाद ही दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और धोनी की बेटियों पर की गई आपत्तिजनक मामले में प्रथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और धोनी भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटरों में माने जाते हैं। विराट और एम.एस. धोनी की क्रमश: दो वर्षीय और सात वर्षीय बेटियां हैं। इन दोनों बेटियों पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभद्र तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ संज्ञान लिया गया है। मामले में कहा गया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी छोटे बच्चों और उनकी मां के प्रति अश्लीलता बेहद ही अपमानजनक है। संबंधित जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत का विवरण और अब तक की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 बी (डी) के तहत अपराध बनता है।

Tags

Next Story