Cash For Query Row: महुआ मोइत्रा ने BJP सांसद को भेजा नोटिस, विपक्ष ने निशिकांत दुबे पर किया जुबानी हमला

Mahua Moitra Sends Notice BJP Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेने का आरोप लगाया था और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा के खिलाफ जांच करने और निलंबित करने की मांग की थी। इसके बाद आज महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोपों पर कानूनी नोटिस भेजा है। जुबानी जंग के साथ ही दुबे और मोइत्रा के बीच खुली लड़ाई शुरू हो गई है, बाकी भी इसमें शामिल हो गए हैं।
विपक्षी नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ये आरोप और कुछ नहीं बल्कि विपक्ष को बदनाम करने की बीजेपी की चालें हैं। वे अपने बहुमत का दुरुपयोग कर रहे हैं और आतंक का माहौल बना रहे हैं। वहीं, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस नेता का मनोबल गिराने का एक प्रयास था। उन्होंने कहा कि अडानी समेत किसी भी उद्योगपति पर सवाल उठाना बीजेपी को बर्दाश्त नहीं है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगाते हैं।
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को सवाल पूछने की आजादी होनी चाहिए। महुआ मोइत्रा ने जो सवाल पूछा, वह इस देश में बुनियादी सवाल बन गया है और संसद में कौन क्या पूछेगा, यह भी बीजेपी तय करेगी। यह लोकतंत्र है और हर किसी को सवाल पूछने का अधिकार है। इसके अलावा कुमार ने कहा कि बीजेपी को निराधार बयान देने से पहले अपने आरोपों के समर्थन में सबूत देना चाहिए।
निशिकांत दुबे ने आईटी मंत्री को भी लिखा पत्र
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रिश्वत के आरोपों पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री आईटी राजीव चंद्रशेखर को पत्र लिखा है। वहीं, महुआ मोइत्रा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS