Yamuna Water Level: कहीं इस वजह से तो नहीं बढ़ रहा यमुना नदी का जल स्तर, 1978 की बाढ़ से टूट गया था ये पुल

Yamuna Water Level : दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ता (Yamuna Water Level Rise) जा रहा है। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे 206.26 मीटर दर्ज किया गया है। इसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ (Delhi Flood) की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई ऐसे गांव हैं, जहां यमुना नदी की वजह से बाढ़ (Flood in UP) आ गई है। आज हम आपको यमुना नदी के जलस्तर के बढ़ने का कारण, नदी की उत्पत्ति (Origin of Yamuna River) और इससे जुड़े कई रोचक तथ्यों (Yamuna river Interesting facts) के बारे में बताएंगे।
दरअसल, यमुना नदी चंपासर ग्लेशियर (Champasar Glacier) से निकलती हैं। यह ग्लेशियर उत्तराखंड के एनएच 134 के राजगढ़ी में स्थित है। यमुना उत्तराखंड से होते हुए उत्तरप्रदेश, हरियाणा और फिर दिल्ली में पहुंचती है। यमुना देश भर में 1,436 किमी तक फैली हुई है। यह नदी गंगा, चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्धु, बेतवा और केन समेत कई जगहों से मिलती हैं। इसकी वजह से भी जल स्तर बढ़ सकता है।
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) की वजह से हिमालयी ग्लेशियर 65% तेजी से पिघल रहे है, जो एक चिंता का विषय है। वहीं एक मौसम वैज्ञानिक ने भी एक बयान जारी किया है कि यमुना का जलस्तर दिल्ली में हुई बारिश की वजह से नहीं बल्कि पहाड़ों में हो रही बारिश की वजह से हो रहा है।
ऐसे हरियाणा को कनेक्ट करती है यमुना नदी
यमुना हरियाणा में यमुनानगर जिले के कलेसर जंगल के पास से प्रवेश करती है। यह यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिलों के साथ दक्षिण की ओर बहती है और जिला फरीदाबाद में हसनपुर से होते हुए हरियाणा से बाहर निकल जाती है।
हथिनीकुंड से दिल्ली का क्या है कनेक्शन
दिल्ली और हरियाणा के बीच हथिनी कुंड बैराज बना हुआ है। दिल्ली को 60 प्रतिशत पानी यहां से ही मिलता है। इसकी क्षमता केवल 10 लाख क्यूसेक पानी को झेलने की है। जब पानी इससे ज्यादा होता है, तो उसे यमुना में छोड़ दिया जाता है। इसकी वजह से दिल्ली में यमुना के जल स्तर बढ़ जाता है।
1978 में टूटा था दाहिना सीमांत बांध
दिल्ली सरकार के वेबसाइट के मुताबिक, 1978 की बाढ़ यमुना नदी का जल स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था। इस वजह से पल्ला गांव और बवाना एस्केप आउट-फॉल के बीच दाहिना सीमांत बांध भी टूट गया। इसकी वजह से आदर्श नगर, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर जैसी कई बड़ी कॉलोनियां गहरे पानी में डूब गईं थी।
कब-कब आई है यमुना में बाढ़
- 1967
-1971
-1975
-1976
-1978
-1988
-1995
-1998
ये भी पढ़ें - Delhi Flood: हथिनी कुंड बैराज से एक दिन में छोड़ा 25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, Delhi में फिर से बाढ़ का खतरा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS