Delhi: शराब घोटाला मामले में CBI ने Manish Sisodia को किया गिरफ्तार, AAP ने कहा लोकतंत्र का काला दिन

Delhi: शराब घोटाला मामले में CBI ने Manish Sisodia को किया गिरफ्तार, AAP ने कहा लोकतंत्र का काला दिन
X
शराब घोटाला मामले में CBI ने Manish Sisodia को किया गिरफ्तार कर लिया है। इस पर AAP ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। करोड़ों बच्चों का भविष्य संवारने वाले को गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि...

Sisodia Arrested: दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। सिसोदिया को धारा 120B, 477A और धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया है। CBI आज सुबह से ही सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी। 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद CBI ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। कल 27 फरवरी दोपहर मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI ने सिसोदिया को सबूत मिटाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आज रात सिसोदिया को CBI मुख्यालय में ही रखा जाएगा।

BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले को किया गिरफ्तार- AAP

आम आदमी पार्टी सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद लगातार विपक्ष पर हमला बोल रही है। AAP ने CBI के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सिसोदिया को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। हम सत्य के लिए लड़ाई लड़ेंगे, हम हार मानने वालों में से नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। यह आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई है। AAP की बढ़ती लोकप्रियता BJP के लिए खतरा है, इसलिए सिसोदिया को फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही AAP ने कहा कि BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। BJP ने ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की है।

सिसोदिया के घर जा रहे हैं केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति का परिणाम है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। सीएम ने आगे कहा कि इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा। तानाशाह Modi की जेल के ताले जल्द ही टूटेंगे और लाखों बच्चों के Manish चाचा को जेल से रिहा किया जाएगा।

Tags

Next Story