भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ केस, CBI ने दर्ज की FIR

भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ केस, CBI ने दर्ज की FIR
X
आय के ज्ञात स्रोत से अधिक 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप मे पूर्व जज और उनकी पत्नी पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

भ्रष्टाचार के आरोप में इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज और उनकी पत्नी पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में सीबीआई की ओर से कहा गया है कि पूर्व जज एसएन शुक्ला और उनकी पत्नी ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल की है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ भ्रष्टाचार का यह दूसरा मामला है।

इससे पहले भी लग चुका है भ्रष्टाचार का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला पर भ्रष्टाचार का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 4 दिसंबर, 2019 को भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। उस दौरान न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला और अन्य लोगों के खिलाफ लखनऊ में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के पक्ष में पैसे लेकर आदेश प्राप्त करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

संपत्ति अर्जित करने का आरोप

न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला इलाहाबाद हाई कोर्ट से जुलाई 2020 में रिटायर हुए थे। जांच एजेंसी सीबीआई ने पूर्व जज और उनके खिलाफ 2014-2019 के बीच हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान ज्ञात आय के स्रोत से अधिक 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। बता दें कि इससे पहले 2018 में भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने उनके ऊपर महाभियोग की सिफारिश की थी, लेकिन न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के कार्यकाल में उनके ऊपर महाभियोग नहीं लगाया गया था।

Tags

Next Story