यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, लंदन भाग रही बेटी रौशनी हिरासत में

यस बैंक पर संकट गहराता जा रहा है। अब यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ लंदन भाग रही कपूर की बेटी रौशनी को मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में लार्ड एस्टेट कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय ने कपूर से 15 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। जिसके बाद यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
उसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भी 8 मार्च को राणा कपूर के खिलाफ यस बैंक, डीएचएफएल और कपूर की बेटियों की कंपनियों के बीच लेन-देन को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीबीआई यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के घंटों बाद ईडी ने भी उनके खिलाफ प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट भी दर्ज की। कपूर के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीबीआई का दावा है कि डीएचएफएल को 3,700 करोड़ रुपये का लोन, यस बैंक, डीएचएफएल और डीओआईटी इंफ्रा वेंचर्स के बीच 4,300 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुआ।
इसी बीच राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयर पोर्ट पर ही रोका गया। वह लंदन जा रही थीं। एजेंसियों द्वारा राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। जिसमें उनके दामाद भी शामिल थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS