कर्मचारियों को केंद्र सरकार देने जा रही तोहफा, काम के घंटे होंगे कम, 3 दिन रहेंगे घर

कर्मचारियों को केंद्र सरकार देने जा रही तोहफा, काम के घंटे होंगे कम, 3 दिन रहेंगे घर
X
श्रम मंत्रालय के श्रम सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि सरकार जल्द ही काम के नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिससे कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा।

केंद्र सरकार के बजट 2021 पेश होने के बाद अब चर्चाएं हैं कि श्रम मंत्रालय जल्द ही कर्मचारियों को एक तोहफा देने जा रहा है। जिसमें कर्मचारियों को सिर्फ 4 दिन काम करन होगा और तीन दिन की छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा सिर्फ 48 घंटे ही एक सप्ताह में कंपनियां काम ले सकेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रम मंत्रालय के श्रम सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि सरकार जल्द ही काम के नियमों में बदलाव करने जा रही है। ऐसे में एक सप्ताह में 48 घंटे ही काम लिया जा सकेगा और सप्ताह में चार दिन काम करना होगा। जल्द ही केंद्र सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर देगी।

हालांकि, नियोक्ताओं को ऐसे श्रमिकों को तीन दिनों का भुगतान करना होगा और ऐसे मामलों में 12 घंटे का काम कर्मचारी की सहमति के बाद ही होगी। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की तरफ से जानकारी मिली है कि अगर काम के घंटे बढ़ते हैं तो उसी हिसाब से कंपनियां छुट्टी देंगी। साथ ही ये नया नियम कंपनी और उसके कर्मचारी के बीच आपसी सहमति से ही होगी।

सरकार ने साफ कहा है कि किसी भी कर्मचारी से 12 घंटे काम नहीं लिया जा सकेगा। इस नियम के आने के बाद कंपनियां कर्मचारियों का शोषण नहीं कर सकेंगी। सरकार इस व्यवस्था को जल्दी ही लागू करेगी।

Tags

Next Story