NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू को सरकार ने दी जेड प्लस सुरक्षा, सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू को सरकार ने दी जेड प्लस सुरक्षा, सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट
X
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू (Draupadi Murmu) को Z प्लस सुरक्षा ( 'Z plus' security) दी गई है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू (Draupadi Murmu) को Z प्लस सुरक्षा ( 'Z plus' security) दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करते हुए बुधवार की सुबह ओडिशा के 14 से 16 पेरामिलिट्री फॉर्स के जवानों ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रपति उम्मीदवार की जान को खतरे की आशंका जताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार की जान को खतरे की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। ओडिसा स्थित अर्धसैनिक बलों के करीब 14-16 जवानों ने मूर्मु की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। वे उनके साथ रहेंगे, जब भी वह देश या राज्य में किसी यात्रा पर होंगी।

सुरक्षाकर्मी ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के आवास की भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि मुर्मू अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों और नेताओं से मिलने के लिए अगले एक महीने में कई दौरे करेंगी।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नाम का ऐलान किया था।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के बैदापोसी गांव के संथाल में हुआ था। वह आदिवासी हैं, जो देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति होंगी, जो अपने समुदाय से बनेंगी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने टीचर के तौर पर स्कूल में बच्चों पढ़ाया। 1983 तक चार साल तक सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में काम किया। इसके बाद राजनीति में एंट्री की और विधानसभा से लेकर राजभवन तक का सफर किया है।

Tags

Next Story