मोदी सरकार ने पिछले 5 सालों में NIA को सौंपे 324 मामले, जानिये कितने मामलों में आरोपी साबित हुए दोषी

Parliament Winter Session: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 324 मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सदस्य के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर, 2018 से 30 नवंबर, 2023 तक 324 मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपे हैं। गृह मंत्रालय ने मामलों पर गंभीरता से विचार करने के बाद मामलों को जांच एजेंसी को सौंपा था।
पांच वर्षों में कितने अदालती फैसले सुनाए गए
बता दें कि गृह मंत्रालय ने यह जानकारी उस वक्त साझा की जब एक सदस्य ने प्रश्नकाल के दौरान पूछा था कि पिछले पांच वर्षों में कितने अदालती फैसले सुनाए गए और कितने मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया गया। इसी सवाल के जवाब में राज्य मंत्री ने जानकारी देेते एक डेटा साझा किया। साझा किए गए डेटा में 84 मामले दिखाए गए हैं, जिनमें फैसला सुनाया गया है। इसमें 81 आरोपी पाया गए थे। जिनको 1 दिसंबर 2018 और 30 नवंबर 2023 के बीच दोषी ठहराया गया है।
इस साल 15 मामलों पर सुनाया गया फैसला
आंकड़ों के मुताबिक इस साल 30 नवंबर तक 15 मामलों पर फैसला सुनाया गया जिनमें 15 आरोपियों को दोषी ठहराया गया। इससे पहले 2022 में 31 मामलों पर फैसला सुनाया गया जिसमें 30 आरोपियों को दोषी पाया गया, वहीं 2021 में 15 फैसला सुनाया गया जिसमें 15 को दोषी ठहराया गया था। 2020 की बात करें तो 9 मामलों पर फैसला तथा 9 को सजा और 2019 में 14 मामलों पर फैसला सुनाया गया था 12 को दोषी ठहराया गया।
ये भी पढ़ें:- मिमिक्री मामले पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- मैंने उनका वीडियो शूट किया वीडियो मेरे फोन पर है...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS