केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 22 करोड़ से अधिक डोज मुहैया कराई

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 22 करोड़ से अधिक डोज मुहैया कराई
X
भारत सरकार ये खुराक राज्य सरकारों को पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले से किया जा रहा था।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। लेकिन कोरोना वायरस को हराने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्य कार्य तेजी से किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड टीके उपलब्ध करा रही है। भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी मुहैया करा रही है।

बता दें कि जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का तीसरे चरण एक मई से शुरू हो चुका है।

रणनीति के तहत, हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त किसी भी निर्माता के टीकों की 50 प्रतिशत खुराक भारत सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। भारत सरकार ये खुराक राज्य सरकारों को पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले से किया जा रहा था।

1 करोड़ 77 लाख से ज्यादा डोज उपलब्ध

भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वायरस की 22 करोड़ (22,00,59,880) से अधिक डोज मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के जरिए से मुहैया कराई है। इसमें से कुल खपत 20,13,74,636 खुराक आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1 करोड़ 77 लाख 52 हजार 594 खुराक उपलब्ध हैं। जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा एक लाख 1 लाख खुराक दी जा रही है और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएंगी।

Tags

Next Story